फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: दो अप्रैल को मनेगा नसरुल्लागंज का गौरव दिवस, शिवराज भी आएंगे

Tue, 28 Mar 2023 09:40 AM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले सीहोर के नसरुल्लागंज में गौरव दिवस दो अप्रैल को मनेगा। इसमें मुख्यमंत्री भी भाग ले सकते हैं। तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। 
 
विज्ञापन
शिवराज सिंह चौहान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी दो अप्रैल को सीहोर जिले के नसरुल्लागंज में नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। गौरव दिवस कार्यक्रम को हर्षोल्लास से मनाने एवं गौरव दिवस की सभी तैयारियों के संबंध में कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्थानीय रेस्ट हाउस में बैठक आयोजित की। बैठक में कलेक्टर ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का शामिल होना प्रस्तावित है।

विज्ञापन


बैठक में कलेक्टर सिंह ने गौरव दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम को भव्य स्वरूप प्रदान करने के लिए आवश्यक कार्यवाही तथा समय पूर्व सभी तैयारिया पूर्ण करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। कार्यक्रम में उन्होंने नागरिकों के बैठक व्यवस्था, पार्किंग, आगमन, निर्गम, बैरिकेटिंग, पेयजल, यातायात, शौचालय सहित अन्य व्यवस्थाओं के बारे में विस्तार से चर्चा करते हुए संबंधित अधिकारियों को बेहतर व्यवस्थाओं के निर्देश दिए। बैठक में गौरव दिवस की तैयारियों के संबंध में जनप्रतिनिधियों द्वारा महत्वपूर्ण सुझाव दिए गए। बैठक में गुरुप्रसाद शर्मा, रघुनाथ भाटी, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर परिषद अध्यक्ष मारुती शशिर, एसडीएम दिनेश तोमर, नगर पालिका सीएमओ विनोद प्रजापति सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण
दो अप्रैल को नसरुल्लागंज के नगर का गौरव दिवस मनाया जाएगा। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने गौरव दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निश्चित करने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें