बुधनी पहुंचे जीतू पटवारी ने कहा कि 20 साल मुख्यमंत्री रहने के बाद भी शिवराज सिंह चौहान ने क्षेत्र की जनता को कोई सौगात नहीं दी और ना ही कोई विकास किया आज भी यहां की सड़क गड्ढों में तब्दील है। मजदूर, गरीब तबका परेशानियों से जूझ रहा है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में बुधनी में उपचुनाव होना है कांग्रेस पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता बुधनी के विकास के लिए तत्पर है और यहां की जनता से अपील करता हूं कि वह इस बार कांग्रेस पार्टी को चुने और बुधनी के रुके हुए विकास पूरे कराए। उन्होंने कहा कि यहां के लोगों के साथ उनके प्रेम और स्नेह को देखकर में अभिभूत हुआ हूं। पटवारी बुदनी में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के बाद इंदौर के लिए रवाना हुए।
इसके पहले प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी कार्यकर्ता समागम में शामिल हुए और कार्यकर्ताओं के साथ टिफिन पार्टी भी की। पटवारी बुधनी विधानसभा के शाहगंज और बकतरा में आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता समागम में शामिल हुए, जहां उन्होंने मंडलम सेक्टर एवं बूथ प्रभारियों, कांग्रेस कमेटियों के पदाधिकारी एवं कांग्रेसजनों कि संगठनात्मक बैठक ली। जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने इस दौरान कांग्रेस जनों के साथ एक साथ बैठकर टिफिन पार्टी की और कार्यकर्ताओं के घरों से आए करीब 100 से अधिक व्यंजनों का लुफ्त उठाया।
यह नेता रहे साथ
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के साथ बुदनी विधानसभा प्रभारी शैलेन्द्र पटेल, जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, रजनीश सिंह, रवि जोशी, देवेंद्र पटेल, डॉ. हीरालाल अलावा, प्रताप ग्रेवाल, डॉ. अशोक मार्सकोले, केदार चिड़ा भाई डाबर, मुरली मोरवाल, ग्रीषम सोलंकी, दीपक जोशी, रमेश पटेल, राजन मंडलोई, वीर सिंह भूरिया, झुमा सोलंकी, पांची लाल मीणा, हेमराज काल्पोनी, सैना रावत, कैलाश कुंडल, राज नारायण सिंह ठाकुर, आरके डोगने, ग्यारसी लाल रावत, दिनेश जैन, हर्ष विजय, रामचंद्र दांगी, विपिन जैन भी सभी उनतीस मंडलम में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, महेश राजपूत, देवी सिंह थरोल, प्रेम गुप्ता, बहादुर चौहान, राजा यादव, चंदर मीना, विक्रम मास्ताल शर्मा, धर्मेंद्र चौहान, अजय पटेल, संजय हेवली, ममता कीर, मलखान सिंह चंद्रवंशी, सुरेश सेठी, संजीव अग्रवाल, राजेश पटेल, राजकुमार धन्नास, संतोष शर्मा, रघु पटेल, रामेश्वर पटेल, गौरी शंकर मीना, गोपाल शर्मा, सहित कांग्रेस पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थेंl
इन स्थानों पहुंचे कांग्रेस जनप्रतिनिधि
बुदनी विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे कांग्रेस के प्रादेशिक जनप्रतिनिधि शाहगंज ब्लाक के बकतरा जोन तला, डोबी, गाडर पहुंचे। इसी तरह बुधनी ब्लॉक के बगवाड़ा, पीली करार, रेहटी ब्लॉक के सलकनपुर, सोयत, रेहटी, बायां, सेमरी, चकल्दी, दिगवाड़, मर्दानपुर, बोरदी, भेरूंदा ब्लॉक के सतरना, छिदगांव काछी, बाला गांव, सेमल पानी, भेरूंदा, भेरूंदा नगर। गोपालपुर ब्लॉक के इटावा, बाई बोड़ी, वासुदेव, लाडक़ुई ब्लॉक के पाचोर, छिदगांव मोझी, खरसानिया और रफीगंज पहुंचे।