महिला को कुएं से निकालता राहत दल।
- फोटो : अमर उजाला
सीहोर जिले की नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में सोमवार की दोपहर एक महिला अचानक कुएं में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से राहत और बचाओ दल ने महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाला।
जानकारी के अनुसार ग्राम बिजलोंन निवासी एक महिला अपने भाई के यहां आई थी। इसी दौरान महिला अचानक कुएं में गिर गई। जैसे ही लोगों को घटना की जानकारी मिली उन्होंने आसपास रहने वाले लोगों और प्रशासन को सूचना दी। हालांकि महिला भी अपने स्तर पर कुएं से निकलने का प्रयास कर रही थी। सूचना पर मौके पर पहुंची राहत टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को सकुशल कुएं से बाहर निकाला।