फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीहोर: कुपोषण मुक्ति अभियान में सीहोर की नई उपलब्धि, मेम श्रेणी परिवर्तन में जिले को प्रदेश में पहला स्थान

Sun, 12 Dec 2021 01:59 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

राज्य स्तर से जारी कुपोषित बच्चों के ग्रेड परिवर्तन की जानकारी में मेम श्रेणी परिवर्तन में सीहोर जिले को मप्र में प्रथम स्थान मिला है एवं मेम श्रेणी से सामान्य श्रेणी में आए बच्चों में जिला राज्य में प्रथम तीन स्थान पर आया है।
विज्ञापन
मेम श्रेणी परिवर्तन में सीहोर को प्रदेश में पहला स्थान। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुपोषण मुक्ति अभियान में जिले में विभिन्न गतिविधियां एवं नवाचार किए जा रहे हैं, जिसके सार्थक परिणाम प्राप्त हो रहे हैं। इस अभियान का लक्ष्य जिले को कुपोषण से मुक्त करना है।
विज्ञापन


इसी कड़ी में जिला प्रशासन की पहल पर अक्षय पात्र फाउंडेशन द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 रिलीफ फीडिंग प्रोग्राम के तहत जिले के कुल 464 सेम व मेम श्रेणी के बच्चों को ग्रॉसरी किट वितरित किए गए। इस किट में बच्चों के अभिभावकों को दो किलो चावल, दो किलो चने की दाल, गेहूं का आटा 5 किलो, हल्दी पाउडर 100 ग्राम, गरम मसाला 100 ग्राम, तेल एक लीटर, शक्कर एक किलो सामग्रियां प्रदान की गई।

इस सामग्री वितरण का मुख्य उद्देश्य इन बच्चों के घर में रहने के उपरांत अतिरिक्त रूप से इस खाद्य सामग्री का उपयोग कर अपने भोजन में संपूर्ण पौष्टिक आहार को शामिल करना है। जिससे बच्चे का शारीरिक व मानसिक विकास हो सके और बच्चे कुपोषण की श्रेणी से बाहर आ सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें