फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश: सीहोर के इमली खेड़ा में तेंदुए की संदिग्ध मौत, शरीर पर जलने के निशान भी मिले, शिकार की आशंका

Sun, 12 Dec 2021 01:38 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

जिले में शनिवार को एक तेंदुए की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले में शिकार होने की आशंका भी नजर आ रही है।
 
विज्ञापन
इमली खेड़ा में तेंदुए की संदिग्ध मौत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जानकारी के अनुसार इमली खेड़ा में एक तेंदुआ मरा हुआ पड़ा है। ऐसी सूचना वन विभाग को मिली, इसके बाद वन विभाग की टीम ग्राम पहुंची और तेंदुए को शव को सीहोर लेकर आई।
विज्ञापन


मामले में चौंकाने वाली बात यह है कि तेंदुए के शरीर पर जलने के काले निशान हैं। इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि तेंदुए का शिकार करने के बाद उसे जलाने का प्रयास किया गया।

बकरियों के शिकार से थे ग्रामीण परेशान
बताया जाता है कि पिछले दिनों से तेंदुआ द्वारा लगातार बकरियों का शिकार किया जा रहा था। इससे ग्रामीण काफी परेशान थे। इसके बाद शनिवार को तेंदुआ का शव संदिग्ध अवस्था में मिला। हालांकि वन विभाग का कहना हे कि तेंदुआ का पोस्टमॉर्टम करा लिया गया है। रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें