फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीहड़ों में सर्चिंग अभियान: मुरैना में डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में जुटी पुलिस और एसएएफ की बटालियन 

Thu, 10 Feb 2022 12:15 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरैना

सार

मुरैना पुलिस और एसएएफ की एक बटालियन इन दिनों डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश करने के लिए चंबल के बीहड़ों में उतरी है। डकैत जगन गुर्जर की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने गुड्डा गुर्जर की तलाश तेज कर दी है।
विज्ञापन
चंबल के बीहड़ों में डकैत गुड्डा गुर्जर की तलाश में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरैना में पुलिस और एसएएफ की बटालियन डकैत गुड्डा गर्जर की सर्चिंग के लिए चंबल के बीहड़ों में उतरी है। डकैत गुड्डा गुर्जर के मूवमेंट की खबर के बाद पुलिस अधीक्षक ने चंबल के बीहड़ों में डकैतों की सर्चिंग का अभियान जारी किया है।
विज्ञापन


दरअसल मुरैना चम्बल के बीहड़ों में  डकैत गुड्डा गुर्जर और जगन गुर्जर आतंक का पर्याय बन गए हैं। बीते दिनों अपने से आधी उम्र की लड़की से शादी करने के लिए उसके चाचा को बंधक बनाने के मामले के बाद से डकैत गुड्डा गुर्जर सुर्खियों में है। वहीं दूसरी बार जिले की नूराबाद थाना पुलिस से शॉर्ट एनकाउंटर में बचने के बाद डकैत गुड्डा गुर्जर चर्चा में आया था। डकैत गुड्डा गुर्जर का दो बार पुलिस से आमना-सामना हो चुका है, लेकिन दोनों बार वह पुलिस को चकमा देकर भागने में सफल रहा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार उसका मूवमेंट अभी भी चम्बल अंचल में है। वहीं राजस्थान का डकैत जगन गुर्जर विधायकों के साथ हुई नोंक-झोंक के बाद से ही मध्य प्रदेश की सीमा पर आ गया था, जिसे राजस्थान पुलिस ने दो दिन पूर्व ही गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक आशुतोष बागरी ने चम्बल में डकैतों के मूवमेंट पर कहा कि थानों के पुलिस बल के साथ एक एसएएफ की कंपनी भी बीहड़ों में सर्चिंग कर रही है। हमने मुखबिर तंत्र को सजग कर दिया है। डकैत जगन गुर्जर तो राजस्थान में पकड़ा गया है, रही बात डकैत गुड्डा गुर्जर की तो जल्दी ही आप सभी को अच्छी खुशखबरी सुनने को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें