सतना के सड़क हादसे में मारे गए सत्यम उपाध्याय और उनका परिवार।
- फोटो : अमर उजाला
सतना जिले के मैहर में जीतनगर के पास भीषण सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार आ रहे ट्रक ने कार को ऐसी टक्कर मारी कि उसमें सवार पति-पत्नी और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। पूरा परिवार ही सड़क हादसे में मारा गया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सतना हादसे पर दुख जताया है।
जमताल निवासी सत्यम उपाध्याय, उम्र-40 वर्ष अपने परिवार के अन्य सदस्यों पत्नी मोनिका, उम्र-35 वर्ष, बेटी इशानी, उम्र-8 साल, बेटा स्नेह, उम्र-10 साल के साथ शादी के लिए सतना आए थे। जब पूरा परिवार मारुति स्विफ्ट से लौट रहा था, तब मैहर थाना क्षेत्र में जीतनगर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक UP96-T-2075 ने कार को सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि उसमें पूरा परिवार ही खत्म हो गया। सत्यम, मोनिका और इशानी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। स्नेह को जबलपुर रैफर किया गया, पर रास्ते में उसने भी दम तोड़ दिया।
एक साथ अंतिम संस्कार
कटनी रोड पर उपाध्याय मोबाइल के नाम से सत्यम उपाध्याय दुकान चलाते हैं। परिवार सहित एक शादी में भाग लेने सतना गए थे। लौटते समय परिवार ने सेल्फी भी ली। यह आखिरी फैमिली फोटो बनकर रह गई। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। जमताल में पति-पत्नी, बेटा-बेटी का एक साथ अंतिम संस्कार हुआ।