फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Satna News: ट्रेन से कटकर युवक की मौत, चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर गिरा

Tue, 27 Jun 2023 08:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

मध्यप्रदेश में सतना रेलवे स्टेशन पर सोमवार सुबह हुए हादसे में ट्रेन से कट जाने के कारण एक युवक की मौत हो गई। वह चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में रेलवे ट्रैक पर गिर गया था।
 
विज्ञापन
सतना रेलवे स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म से रवाना हो रही रीवा-इतवारी एक्सप्रेस ट्रेन के नीचे आ जाने के कारण जितेंद्र जिगवानी निवासी शिव चौक वार्ड नंबर 21 सिंधी कैंप सतना की मौत हो गई। वह ट्रैक पर गिर गया था और ट्रेन उसके ऊपर से गुजर गई।

विज्ञापन


बताया जाता है कि जितेंद्र की पत्नी विनीता को अपने मायके रीवा जाना था। सोमवार की सुबह जितेंद्र उसे रीवा इतवारी एक्सप्रेस में बैठाने स्टेशन आया था। पत्नी को डिब्बे में चढ़ाने और सीट पर बैठाने के दौरान ही ट्रेन चल पड़ी। जितेंद्र चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसला और सीधे रेलवे ट्रैक में जा घुसा।

यह नजारा देखते ही वहां कोहराम मच गया। उस वक्त ट्रेन रफ्तार पकड़ चुकी थी। जितेंद्र ट्रैक पर पड़ा रहा और ट्रेन उसके ऊपर से गुजरती रही। जब तक मे उसे निकाला गया तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। ट्रेन रुकी तो पत्नी भी उतरी और अचेत हो गई। जीआरपी ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें