फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: आम खाने को लेकर हुआ विवाद, पुत्र ने सर पर लाठी मारकर कर दी पिता की हत्या

Thu, 24 Apr 2025 05:39 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के गेहूंरास बुजुर्ग गांव में नशे में धुत रामबाबू यादव ने मामूली बात पर गुस्से में आकर पिता हरिनारायण यादव की लाठी मारकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन
इस घर में ही बेटे ने पिता को उतारा मौत के घाट
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के जैसीनगर थाना अंतर्गत गेहूंरास बुजुर्ग में एक कलयुगी बेटे ने अपने ही पिता के सिर में लाठी मार कर हत्या कर दी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है, साथ ही मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  बच्ची से क्रूरता, पत्थर से कुचला, आंखें फोड़ीं, काटे कान; दुष्कर्म नहीं कर सके अधेड़ की दरिंदगी 

जानकारी के मुताबिक गेहूंरास बुजुर्ग गांव में बुधवार रात 8:30 बजे आरोपी रामबाबू यादव (35) खाना खाने बैठा था। इसी दौरान उसने अपने छह साल के बेटे से आम खाने को मांगा तभी आरोपी की मां ने कहा आम नहीं है। इसी बात से गुस्साए आरोपी रामबाबू ने अपने बेटे ऋषि राज से मारपीट करना शुरू कर दी और बीच बचाव करने आए आरोपी के पिता हरिनारायण यादव (60) को आरोपी बेटे रामबाबू ने सिर में लाठी मार कर हत्या कर दी। चीख पुकार की आवाज सुन गांव वाले मौके पर पहुंचे इस दौरान आरोपी भाग निकला, लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर उसे पड़कर पुलिस की हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- एक ही गांव में रहने वाले प्रेमी-प्रेमिका ने की आत्महत्या, एक साथ फांसी के फंदे पर झूले

जानकारी के मुताबिक आरोपी रामबाबू गांजे का नशा करता है। उसकी इन्हीं हरकतों की वजह से उसकी पत्नी एक साल पहले मायके चली गई है। इसका एक बेटा और बेटी जो गेंहूरास गांव में ही पिता रामबाबू के साथ ही रहते हैं। घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जैसीनगर थाने के एएसआई हरिनारायण सिंह ने गुरुवार सुबह 10 बजे जानकारी देते हुए बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, गुरुवार सुबह एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की।शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच लिया है।

 

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें