फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: होली के दिन हुई चाकूबाजी में घायल युवक की हुई मौत, आक्रोशित परिजनों ने शव रखकर किया चक्काजाम

Mon, 17 Mar 2025 11:22 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर के मोतीनगर थाना क्षेत्र में चाकूबाजी में घायल युवक प्रहलाद उर्फ टिक्कू अहिरवार की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने संजय ड्राइव रोड पर शव रखकर चक्काजाम किया। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत कराया।
विज्ञापन
चक्काजाम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्र के काकागंज में हुई चाकूबाजी में घायल युवक की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और फिर शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


शव को लेने के बाद परिवार वालों ने संजय ड्राइव रोड पर रखकर चक्काजाम कर दिया। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और समझाइश देकर परिजनों को शांत कराया। मृतक के परिवार ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और फांसी की सजा की मांग की।

ये भी पढ़ें- पति बना रहा था धर्म परिवर्तन का दबाव, पत्नी ने कराई एफआईआर
विज्ञापन


कैसे हुई वारदात?
मृतक की पहचान प्रहलाद उर्फ टिक्कू अहिरवार (21) निवासी काकागंज के रूप में हुई है। शुक्रवार को वह अपने दोस्त यश अहिरवार, हिमांशु और क्रश के साथ काकागंज स्थित मुक्तिधाम के पास बैठकर बातचीत कर रहा था। तभी किसी बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई।

टिक्कू ने गुस्से में आकर चप्पल उतारकर मार दी, जिससे नाराज होकर आरोपियों ने टिक्कू पर चाकू से हमला कर दिया। टिक्कू को सीने समेत शरीर के तीन जगह गहरे घाव आए। गंभीर हालत में उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उपचार के दौरान रविवार को उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मोतीनगर थाना पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

मृतक के परिवार द्वारा आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को देखते हुए पुलिस ने निष्पक्ष जांच और कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। आश्वासन मिलने के बाद ही परिजन शांत हुए और शव को अंतिम संस्कार के लिए ले गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बंदूक दिखाकर गार्ड व ऑपरेटरों को शौचालय में बंधक बनाया, नौ नग कॉपर के आइसोलेटर ले गए बदमाश

मामले की गंभीरता
यह घटना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा कर रही है। परिजनों का कहना है कि आरोपियों को जल्द से जल्द फांसी होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। पुलिस इस मामले में गहराई से जांच कर रही है और जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना है। 
 

चक्काजाम

 

चक्काजाम

 

चक्काजाम


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें