फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime News: कटर हमले का आरोपी नीलेश पटेल का शव रेलवे ट्रैक पर मिला, पुलिस मामले की जांच में जुटी

Sun, 08 Mar 2026 02:05 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में मकरोनिया थाना क्षेत्र का एक मामला फिर सुर्खियों में है। 12वीं की छात्रा पर कटर से जानलेवा हमला करने वाले मुख्य आरोपी नीलेश पटेल का शव रविवार सुबह रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर में शनिवार को मकरोनिया थाना क्षेत्र में परीक्षा देकर लौट रही एक 12वीं की छात्रा पर आरोपी नीलेश पटेल ने रेडियम कटर से हमला किया था। इस हमले में छात्रा के शरीर पर 100 से अधिक टांके आए और उसकी हालत गंभीर बनी। घटना के बाद से ही पुलिस आरोपी नीलेश की तलाश में जुटी थी और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

रविवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि मकरोनिया के रजाखेड़ी के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने मृतक की पहचान नीलेश पटेल के रूप में की। घटनास्थल के आसपास के साक्ष्यों को पुलिस ने कब्जे में लिया है।

तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था

विज्ञापन

मृतक के भाई प्रमोद पटेल ने मीडिया को बताया कि नीलेश और छात्रा के बीच करीब तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। हाल ही में लड़की की शादी कहीं और तय होने के कारण नीलेश काफी परेशान और नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने छात्रा पर हमला किया था।

ये भी पढ़ें- Live Indore Rang Panchami 2026 live: राजवाड़ा पहुंची हिंद रक्षक की राधा-कृष्ण फाग यात्रा, महिलाएं हुईं शामिल

पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मकरोनिया पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटनास्थल पर कोई सुसाइड नोट मिला या नहीं। मामले की पूरी जांच जारी है और पुलिस हर पहलू से घटनाक्रम की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें