फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Road Accident: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, दो लोग गंभीर घायल, स्कूटी स्लिप होने से हुआ हादसा

Wed, 17 Apr 2024 12:42 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar Road Accident: मध्यप्रदेश के सागर जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक युवक की मौत, जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि हादसा देर रात स्कूटी के स्लिप होने से हुआ है।
 
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर शहर के कैट थाना क्षेत्र अंतर्गत सप्लाई डिपो के सामने मंगलवार देर रात स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से स्कूटी सवार तीन युवक गंभीर घायल हो गए। तीनों युवकों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चेकअप के बाद एक युवक को डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक अन्य युवक की गंभीर हालत को देखते हुए परिवार वाले उसे मकरोनिया स्थित निजी हास्पिटल ले गए। जहां उसका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि सदर के 14 मुहाल निवासी अंकित पिता संतोष जाटव 18 वर्ष अपने दोस्त मुकुल जाटव और अनू जाटव के साथ घर से स्कूटी क्रमांक एमपी 15 जेबी 7973 से मकरोनिया जा रहे थे।परेड मंदिर के आगे सप्लाई डिपो के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर गिर गई, जिसमें तीनों युवक गंभीर घायल हुए। जिन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया।

जहां डाक्टरों ने अंकित जाटव को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। वहीं, मुकुल जाटव की हालत गंभीर होने के कारण उसे निजी हास्पिटल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें