फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: पोलिंग बूथ के बाहर टीआई से भाजपा नेता ने की बहस, शिकायत पर पुलिस ने केस किया दर्ज

Sat, 11 May 2024 10:09 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पीटीएस में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक केशव नारायण अरजरिया ने थाने में बहस करने वाले छुटभैया भाजपा नेता के खिलाफ शिकायती आवेदन दिया था। जिसके बाद पुलिस सने उस पर केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में लोकसभा चुनाव को लेकर हुए मतदान के दौरान ड्यूटी पर तैनात कार्यवाहक निरीक्षक से अभद्र्ता करने वाले के खिलाफ सानौधा थाना पुलिस ने शासकीय कार्य में बांधा पहुंचाने समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पीटीएस में पदस्थ कार्यवाहक निरीक्षक केशव नारायण अरजरिया ने थाने में शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें उन्होंने बताया कि मतदान के चलते थाना सानौधा में सेक्टर मोबाइल में ड्यूटी करने के लिए आमद हुआ था। मतदान के दिन सेक्टर मोबाइल से मतदान केंद्रों की व्यवस्था के लिए रवाना होकर मतदान केंद्र-250 डूंगासरा पहुंचा। जहां मतदान केंद्र के दरवाजे पर लगे टेंट में डूंगासरा का शिवराज यादव उम्र 45 वर्ष अपने 10-12 साथियों के साथ कुर्सियों पर बैठा था। जिससे पूछा कि आप लोग यहां कैसे बैठे हैं? तो शिवराज यादव ने कहा कि हम व्यवस्था बनाने के लिए बैठे हैं।

मैंने कहा कि यहां मतदान हो रहा हैं, आप लोग मतदान केंद्र से 100 मीटर की दूरी पर बैठें। जिस पर शिवराज यादव मुझसे और स्टाफ से बहस करने लगा। समझाने के बाद दूसरे मतदान केंद्रों के भ्रमण के लिए चला गया। दोबारा डूंगासरा मतदान केंद्र पर पहुंचा तो पहले की तरह शिवराज यादव अपने 4-5 साथियों के साथ मतदान केंद्र के दरवाजे पर लगे टेंट में कुर्सी पर बैठा मिला। जिस पर मैंने आपत्ति ली और उन्हें कुर्सी छोड़कर मतदान केंद्र के बाहर जाने या वोट डालने की लाइन में लगने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस दौरान शिवराज यादव ने बदसलूकी करते हुए कहा कि तुम मुझे जानते नहीं हो। हम यहां व्यवस्था बना रहे हैं। बदतमीजी कर उसने मुझसे बहस करते हुए मतदान केंद्र से नहीं जाने की बात कहकर धमकी दी। मामले की शिकायत पर सानौधा थाना पुलिस ने शिवराज यादव के खिलाफ शासकीय कार्य में बांधा औरआचार संहिता उल्लंघन की धारा में प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें