फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही आई सामने, कलेक्टर ने दो उपयंत्रियों को किया निलंबित

Tue, 07 May 2024 09:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने पर सागर कलेक्टर ने दो उपयंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई की है। कलेक्टर ने दोनों उपयंत्रियों को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
सामग्री जमा करने मतदान दलों का आना शुरू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने नगर पालिका निगम के दो उपयंत्री राजकुमार साहू और आशिमा तिर्की को निलंबित किया है। लोकसभा निर्वाचन में विधानसभा क्षेत्र 041-सागर में निर्वाचन सम्पन्न कराने के लिए राजकुमार साहू और आशिमा तिर्की को दिये गये निर्वाचन दायित्वों का निर्वाहन गंभीरता से नहीं किया गया, जिससे निर्वाचन प्रक्रिया में बांधा उत्पन्न हुई है।

विज्ञापन


बता दें कि उनका यह कृत्य मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम तीन का स्पष्ट उल्लंघन है। जो कि अवचार की श्रेणी में आता है। दोनों उपयंत्रियों को मप्र सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण व अपील) नियम, 1966 के नियम नौ के अंतर्गत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें मुख्यालय मुख्य कार्यपालन अधिकारी स्मार्ट सिटी सागर निर्धारित किया गया है। नियमानुसार निर्वाह भत्ता देय होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें