फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: दोस्ती कर 27 साल की महिला को घुमाने ले गया, फिर होटल में ले जाकर किया दुष्कर्म

Tue, 09 Jul 2024 10:34 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
दुष्कर्म के बाद नाबालिग ने की आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले के मोतीनगर थाना क्षेत्रांतर्गत में रहने वाली 27 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मोतीनगर थाने में आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में ने उसे जेल भेज दिया गया है। 

विज्ञापन


पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह कुछ समय पहले ही मोतीनगर थाना क्षेत्र में रहने आई है। इसी दौरान उसकी पहचान मोहल्ले में  रहने वाले मंगल साहू से जान पहचान हुई। पहचान के बाद दोनों के बीच बातचीत होने लगी। आरोपी मंगल साहू 28 अक्टूबर 2023 को पीड़िता को अपने साथ घुमाने ले गया। वहां उसने एक होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद धमकी देकर कई बार अगल-अलग स्थानों पर ले जाकर भी गलत काम किया।

पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मंगल के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तारी के लिए टीम लगाई गई। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को आरोपी मंगल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। जहां से कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें