फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Crime: राहतगढ़ पुलिस ने तीन लाख रुपये कीमत की 60 पेटी अवैध शराब पकड़ी, तस्कर गिरफ्तार

Sat, 15 Jun 2024 05:19 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

इनोवा गाड़ी में ले जाई जा रही तीन लाख की अवैध शराब की 60 पेटी पुलिस ने पकड़ी है। पुलिस ने एक तस्कर को गिरफ्तार किया है और मौके से दो तस्कर फरार हो गए। 
विज्ञापन
रामू प्रजापति, एसआई थाना प्रभारी, राहतगढ़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले की राहतगढ़ थाना पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कार्रवाई में 60 पेटी अवैध देशी शराब जब्त की है। एक आरोपी भी गिरफ्तार किया गया है, वहीं दो आरोपी मौके से फरार हो गए है।

विज्ञापन


मामला राहतगढ़ थाना इलाके के भानगढ़ रोड गुरजा दहार जंगल का है। जहां पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर इनोवा गाड़ी से 60 पेटी अवैध शराब जब्त की। मौके से एक आरोपी भी गिरफ्तार किया। वहीं, दो आरोपी रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए।

जब्त शराब की कीमत तीन लाख रुपये बताई जा रही है। तीनों आरोपी मकरोनिया सागर के निवासी हैं।फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट 34/2 के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें