फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: सिद्ध क्षेत्र रानगिर में हो रहा था बाल विवाह, रोकने पहुंची टीम को परिजनों ने दिखाया नेताओं का रौब

Thu, 04 Jul 2024 06:37 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत सिद्ध क्षेत्र रानगिर में बाल विवाह रुकवाया गया है। लड़की की उम्र 18 साल से कम पाई गई थी। दोनों पक्षों को समझाइश दी गई है। 
विज्ञापन
सागर में बाल विवाह रोकने के लिए समझाइश देतीं अधिकारी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में बाल विवाह होने से रोका गया है। विवाह रोकने के लिए टीम को कड़ी मशक्कत करना पड़ी। नेताओं का रौब दिखाया गया, पर टीम के आगे एक न चली और विवाह टालना पड़ा।
विज्ञापन


विशेष किशोर इकाई से ज्योति तिवारी ने बताया कि सागर जिले के रहली थाना अंतर्गत सिद्ध क्षेत्र रानगिर में हो रहे बाल विवाह की सूचना मिलते ही रहली पुलिस के साथ रानगिर पहुंचकर बाल विवाह को रुकवाया गया है। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक नाबालिग लड़की (उम्र लगभग 17 साल 3 माह) का विवाह सिद्ध क्षेत्र रानगिर में चल रहा था। सूचना के बाद रहली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे देखा तो रानगिर में पंडित द्वारा विधि विधान से आधा विवाह संपन्न कराया जा चुका था। टीम को बाल विवाह को रोकने में बड़ी परेशानी झेलना पड़ी। मौके पर मौजूद लड़के के परिजनों व अन्य लोगों ने जनप्रतिनिधियों एवं अन्य दबंग लोगों से बात कराने की कोशिश की, लेकिन टीम ने एक भी बात नहीं मानी और विवाह स्थल पर ही एक वर वधू  के उम्र से जुड़े दस्तावेज मांगे। िसमें लड़की की उम्र 17 साल 3 माह पाई गई। इसके बाद दोनों पक्षों को समझाइश दी गई कि नाबालिग का विवाह करवाना कानूनी अपराध है। जिसके बाद दोनों पक्ष मान गए और यह विवाह रोक दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें