फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: रईसजादे की शराबखोरी का शिकार हुआ पूरा परिवार, न्याय की आस लगाए दर दर भटक रहे परिजन

Wed, 03 Jul 2024 09:33 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar: सागर जिले के जरूआखेड़ा चौकी क्षेत्र में बीती 19 तारीख की शाम लगभग 4 से 5 बजे शराब के नशे में चूर एक रईसजादे अमन बिड़ला के कारण 4 लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई थी। 
विज्ञापन
रईसजादे की शराबखोरी का शिकार हुआ पूरा परिवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

घटना का शिकार हुए 4 में से 3 लोग एक ही परिवार के सदस्य थे, जिनमें एक नाबालिग बच्ची भी शामिल थी। गौरतलब है कि घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा लिए गए फोटो वीडियो में स्पष्ट तौर पर आरोपी अमन बिड़ला की गाड़ी में शराब की कुछ बोतलें स्पष्ट दिखाई दे रही हैं, फिर भी घटना के बाद से ही आरोपी के प्रति पुलिस का रवैया बेहद नरम दिखाई दे रहा है। आज इस घटना को लगभग 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन अब तक आरोपी पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई।

परिजनों ने पुलिस पर लगाए आरोपियों को बचाने के आरोप

इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों ने नरयावली थाना पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। इनका कहना है कि यह हादसा कारित करने वाला अमन बिड़ला नाम का युवक एक रईस  परिवार का सदस्य है जो आदतन नशेबाज है। हादसे वाले दिन भी वह शराब के नशे में धुत था, लेकिन पुलिस ने युवक को वीआईपी ट्रीटमेंट दिया।

विज्ञापन


उसको हवालात में कूलर लगाकर रखा गया, उसके बल्ड के सैंपल देने में देरी की गई। कुल मिलाकर इस केस को कमजोर करने के प्रयास किए जा रहे है और पुलिस के इसी ढुलमुल रवैये की वजह से हादसे के तेरह दिन बाद भी आरोपी पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। अब मामले में मृतक रामनरेश ठाकुर के घर शोकसभा में उपस्थित क्षत्रिय समाज के साथ साथ कई अन्य समाजों ने पीड़ितों के साथ हुए अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाने की बात कहते हुए प्रशासन को चेतावनी दी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें