फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar Accident: ऑटो रिक्शा और बाइक में जोरदार भिड़ंत, हादसे में चाचा-भतीजे की मौत

Fri, 21 Jun 2024 06:50 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, सागर

सार

सागर में सड़क हादसे में दो युवकों क मौत हो गई। पैराडाइज होटल के सामने उनकी बाइक एक लोडिंग वाहन से टकरा गई थी। 
विज्ञापन
सागर में सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर में दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले चाचा और भतीजे हैं। उनकी बाइक को तेज रफ्तार ऑटो ने टक्कर मार दी थी। चाचा की मौके पर मौत हो गई तो भतीजे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सागर शहर के उपनगर मकरोनिया स्थित पैराडाइज होटल के सामने गुरुवार रात हादसा हुआ है। तेज रफ्तार आपे ऑटो रिक्शा ने बाइक मैं जोरदार टक्कर मार दी। पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात अजय पिता गोविंद सिंह ठाकुर (26) निवासी खामखेड़ा अपने भतीजे विकास उर्फ ओम पिता वीरसिंह ठाकुर (19) निवासी अचलपुर के साथ बाइक पर सवार होकर बहेरिया तिगड्डा से मकरोनिया की ओर आ रहा था। तभी होटल पैराडाइज के पास सामने से आ रहे आपे (लोडिंग ऑटो रिक्शा) से बाइक की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आपे सड़क पर पलट गया। हादसे मैं अजय ठाकुर की घटनास्थल पर मौत हो गई, वहीं भतीजा विकास ठाकुर गंभीर घायल हो गया। जिसने अस्पताल मैं इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें