फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP LS Polls: कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापसी पर मंत्री गोविंद राजपूत ने जीतू पटवारी पर साधा निशाना, बोले...

Tue, 30 Apr 2024 10:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

कैबिनेट मंत्री गोविंद राजपूत ने इंदौर से कांग्रेस प्रत्याशी के नाम वापस लेने पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, इंदौर प्रत्याशी जीतू पटवारी की पसंद का था।
विज्ञापन
मंत्री गोविंद सिंह राजपूत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने इंदौर लोकसभा से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम द्वारा नाम वापसी मुद्दे पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि इंदौर का कांग्रेस प्रत्याशी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की पसंद का था। उन्हें मालूम हुआ है कि इनको टिकट भी जीतू पटवारी की मर्जी से मिला था।

विज्ञापन


वैसे कांग्रेस से भाजपा में जाने वाले लोगों पर जीतू पटवारी बिकने का इल्जाम लगाते रहते हैं। फिर इस मामले में चुप क्यों हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने राजनैतिक जीवन में ऐसा पहला मामला देखा है, जब लोकसभा का प्रत्याशी अपनी दावेदारी ही छोड़ रहे हैं। कांग्रेस धीरे-धीरे खत्म हो रही है और हो सकता है एक दिन खुद जीतू पटवारी भाजपा ज्वाइन कर लें। 

गोविंद सिंह राजपूत ने मीडिया से बात करते हुए यह बातें कही। इस अवसर पर उनकी विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें