फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: शादी के 18 साल बाद चार बच्चों की मां आधी रात प्रेमी के साथ फरार, बच्चे कर रहे इंतजार, जानें मामला

Tue, 25 Mar 2025 04:58 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि महिला और आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस की जा रही है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक हैरान करने वाले प्रेम प्रसंग का मामला सामने आया है। जिले के राहतगढ़ में रहने वाली एक महिला अपने चार बच्चों और पति को छोड़कर आधी रात में प्रेमी के साथ फरार हो गई। शादी के 18 साल बाद पत्नी के यह कदम उठाने से महिला का पति भी हैरान हैं। पीड़ित पति ने गांव के एक युवक और अन्य लोगों पर उसकी पत्नी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: मंत्री प्रतिमा बागरी पर कांग्रेस का बड़ा आरोप, अनुसूचित जाति वर्ग के प्रमाण पत्र को फर्जी बताया

जानकारी के अनुसार, मामला जिले के  राहतगढ़ थाना क्षेत्र के बहादुरपुर गांव का है। जहां, रहने वाली चार बच्चों की मां अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। महिला के पति मनोज पटेल ने बताया कि उसकी शादी करीब 18 साल पहले जरुवाखेड़ा के ठाकुर बाबा के मंदिर में पूजा पटेल के साथ हुई थी। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, हमारे चार बच्चे भी हुए। सबसे बड़ी बेटी 13, और फिर तीन बच्चे 11, 7 और 2 साल के हैं। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जीवित महिला सरकारी रिकॉर्ड में मृत घोषित, दस महीनों से काट रही दफ्तरों के चक्कर
विज्ञापन


रात 12 बजे पत्नी प्रेमी के साथ भागी महिला
मनोज पटेल ने बताया कि बीते 18 जनवरी की रात करीब 12 बजे पत्नी पूजा पटेल अपने प्रेमी अनिल पटेल के साथ भाग गई। अनिल पटेल गांव का ही रहने वाला है, उसका हमारे घर आना-जाना था। इसी कारण वह पूजा को बहला-फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया। साथ ही, पूजा अपने साथ करीब डेढ़ लाख रुपये नगद और घर के सभी जेवरात भी ले गई। फरियादी मनोज का आरोप है कि पूजा को भगाने में मूगा बाई पटेल, सोनू पटेल, पुरुषोत्तम पटेल और नंदू पटेल ने भी अनिल पटेल का साथ दिया है। मनोज पटेल ने कहा कि मामले की शिकायत थाना राहतगढ़, एसपी और आईजी से की है। लेकिन, अभी तक कोई सुनवाई नहीं हुई।

ये भी पढ़ें: बदली गई भगवान जागेश्वरनाथ शिवलिंग की जलहरी, दो दिन गर्भ गृह में नहीं मिलेगा प्रवेश

पुलिस जांच में जुटी
थाना प्रभारी मुकेश सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले की शिकायत आई है, जांच की जा रही है। महिला और आरोपी का मोबाइल स्विच ऑफ आ रहा है। मोबाइल की लोकेशन ट्रेस के आधार पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

 



ये वीडिया भी देखिए...

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें