फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: मौसा की दरिंदगी से मासूम गर्भवती, आरोपी ने बिन माता-पिता की बेटी से बार-बार किया दुष्कर्म, यह कहता था

Wed, 11 Sep 2024 08:56 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर में 13 साल की किशोरी के साथ उसके मौसा ने दुष्कर्म किया। आरोपी किसी को बताने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देकर पीड़िता के साथ लगातार दरिंदगी करता रहा। पीड़िता के माता-पिता की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सागर में 13 साल की किशोरी के साथ दुष्कर्म।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के सागर जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मौसा ने 13 साल की भतीजी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां का देहांत हो गया था, इसके बाद से वह लंबे समय से मौसी के घर रह रही थी। अब पीड़िता ने अपनी मुंहबोली बुआ के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है, कैंट थाना पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार 13 वर्षीय पीड़िता ने थाने आकर अपने मौसा पर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने बताया कि माता-पिता नहीं होने के कारण वह कुछ महीनों से अपने मौसा-मौसी के साथ रह रही थी। करीब तीन महीने पहले उसकी मौसी मजदूरी करने के लिए बाहर गईं थीं।

इस दौरान घर में अकेला पाकर मौसा ने उसके साथ जबरदस्ती गलत काम किया। इसके बाद आरोपी मौसा ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। वह किसी को बताने पर घर से निकालने और जान से मारने की धमकी देकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। डर के कारण पीड़िता ने किसी को कुछ नहीं बताया, लेकिन इसी बीच पीड़िता गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़िता ने पड़ोस में रहने वाली मुंहबोली बुआ को अपनी आपबीती बताई। बुआ ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया, जिसमें उसके गर्भवती होने की पुष्टि हुई। पीड़िता के बयानों के आधार पर पुलिस ने आरोपी मौसा के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें