फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: कमलेश्वर पटेल बोले- भाजपा लगातार हमारे आजादी के महापुरुषों का अपमान कर रही है

Sat, 18 Jan 2025 09:43 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

'27 जनवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान के माध्यम से महू (इंदौर) की धरती से डॉ. भीमराव आंबेडकर का अपमान करने वालों को जवाब दिया जाएगा'। बैठक का आरम्भ पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत वंदे मातरम के साथ किया गया।
विज्ञापन
प्रेस वार्ता करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिला कांग्रेस कमेटी शहर और ग्रामीण बैठक को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की कार्य समिति के सदस्य कमलेश्वर पटेल ने कहा है कि भाजपा हमारे आजादी के महापुरुषों का लगातार अपमान कर रही है, जिन लोगों ने देश की आजादी के लिए अपनी शहादत दी, जिन्होंने इस देश को चलाने के लिए संविधान बनाया उनका अपमान हम नहीं सहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 27 जनवरी को जय बापू जय भीम जय संविधान के माध्यम से महू-इंदौर की धरती से डॉ. आंबेडकर का अपमान करने वालों को जवाब दिया जाएगा। बैठक का आरम्भ पूज्य महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं राष्ट्र गीत वन्दे मातरम के गण के साथ किया गया। समापन राष्ट्रगान से हुआ। बैठक की प्रस्तावना प्रस्तुत करते हुए जिला ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. आनंद अहिरवार पूर्व सांसद ने कहा कि संविधान पर चोट करने वालों को देश की जनता माफ नहीं करेगी।

जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष राजकुमार पचौरी ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस जनों ने कुर्बानिया दी, जिसकी बदौलत हम आज स्वतंत्र हैं। संविधान ने हरेक वर्ग को आगे आने का अवसर दिया। आज भाजपा सिर्फ गिने चुने उद्योगपतियो को ही आगे लगा रही है। इस अवसर पर जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी पूर्व विधायक घनश्याम सिंह ने कहा कि सागर जिले से महू बड़ी संख्या में पहुंचेंगे। शहर जिला प्रभारी मनोज कपूर ने अधिक से अधिक संख्या में महू पहुंचने का आवाह्न किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें