फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar News: प्रधान आरक्षक की पत्नी से लूट का मामला, पति-पत्नी को घेराबंदी कर पुलिस ने पकड़ा

Tue, 30 Jul 2024 08:39 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

Sagar News: सागर के गौरझामर थाना क्षेत्र में रानगिर तिगड्डा के पास प्रधान आरक्षक की पत्नी के साथ लूटपाट करने वाले आरोपी पति-पत्नी को पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। व उनके कब्जे से लूटा गया सामान बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पकड़े गए दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस के अनुसार देवरी थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक प्रेम सिंह राजपूत की पत्नी कमलाबाई राजपूत सोमवार को रानगिर तिगड्डा पर खड़ी होकर गौरझामर जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थीं। तभी बाइक सवार पुरुष और महिला पहुंचे।

उन्होंने कमलाबाई से पूछा कि कहां जाना है तो उन्होंने कहा कि गौरझामर जाना है, बस का इंतजार कर रही हूं। जिस पर आरोपियों ने कहा कि हम भी गौरझामर जा रहे हैं आपको भी छोड़ देंगे। महिला इन आरोपियों की बातों में आकर इनकी बाइक पर बैठ गई, जिसे यह बाइक पर बैठाकर आगे बढ़े। रानगिर तिगड्डा से कुछ ही दूरी पर आरोपियों ने नेशनल हाईवे-44 पर बाइक रोकी और नकली कट्टा अड़ाकर कमलाबाई के गले में पहना मंगलसूत्र, चेन और अंगूठी छीन ली और दोनों मौके से भाग गए।

विज्ञापन


वारदात के बाद फरियादिया ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही गौरझामर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले की जांच शुरू की गई  पुलिस ने फरियादिया द्वारा बताए गए हुलिया के आधार पर कार्रवाई करते हुए आस पास के मार्गों पर नाकाबंदी कर आरोपी प्रिंस पिता राजेश वाल्मिकी उम्र 28 साल निवासी सागर और उसकी पत्नी तुलसी वाल्मिकी उम्र 23 साल को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें