फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sagar: कुएं की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत, पानी खींचने के लिए लगी मोटर से लगा करंट

Sat, 17 Jun 2023 11:43 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर

सार

सागर जिले के जैसीनगर में कुएं की सफाई के दौरान दो युवकों की करंट लगने से मौत हो गई। पानी खींचने के लिए कुएं में डली मोटर से कुएं में करंट फैलने से हादसा हो गया। 
विज्ञापन
सागर के जैसीनगर में दो युवकों की मौत हो गई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सागर जिले में कुएं की सफाई करने उतरे दो युवकों की मौत हो गई। इन दोनों को पानी में डली मोटर से करंट लग गया था। जब ये लोग कुएं में उतरे थे, तब लाइट नहीं थी। लेकिन सफाई के दौरान लाइट आ गई और कुएं में करंट फैल गया। पुलिस ने दोनों के शव कुएं से निकलवाए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मामला सागर जिले के जैसीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम तेंदूडाबर का है। बता दें कि यहां के लोग जलसंकट से परेशान हैं। एक सरकारी कुएं का ही आसरा है। गांव में पेयजल के लिए ग्रामीणों ने उस कुएं में लगभग एक दर्जन मोटर डाल रखी हैं। शनिवार सुबह कुएं की साफ सफाई की योजना बनाई गई। रामकुमार यादव (21) और कृष्ण कुमार ठाकुर (23) कुएं में सफाई करने के लिए उतरे। उस वक्त लाइट नहीं थी। कुएं की सफाई करते वक्त अचानक लाइट आ गई और इसी वक्त अचानक एक मोटर चालू हो गई और कुए में करंट फैल गया। जिसकी चपेट में आने से युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने सूचना जैसीनगर पुलिस को दी। पुलिस ने बिजली बंद करवाकर शव कुएं से निकलवाए। पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जैसीनगर भेजा। 

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में पानी की विकराल समस्या है इसी सरकारी कुआं से लोग पानी मोटरों के माध्यम से निकालते हैं और आज सुबह दुखद हादसा हो गया। कृष्ण कुमार यादव शादीशुदा है उसकी एक छोटी बच्ची भी है। वहीं घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जैसीनगर थाना प्रभारी शुभम दुबे ने बताया मामले में पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मामला जांच में लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें