फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yoga in Train: भोपाल-दिल्ली और दिल्ली-भोपाल वंदे भारत एक्सप्रेस में होगा योग, कृष्णा गुरुजी की अनूठी पहल

Sat, 17 Jun 2023 11:26 AM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भोपाल से दिल्ली और दिल्ली से भोपाल चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में योग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें  इंदौर, भोपाल, आगरा से भी यात्री योग यात्रा के लिए कृष्णा गुरुजी के साथ जुड़ेंगे। 
विज्ञापन
योग दिवस पर कृष्णा गुरुजी वंदेभारत एक्सप्रेस में योगा करवाएंगे। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अमृत महोत्सव के अंतर्गत अनूठा प्रयोग किया जा रहा है। भोपाल से दिल्ली और दिल्ली से भोपाल चलने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में योग का आयोजन किया जा रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग गुरु कृष्णा कांत मिश्रा (कृष्णा गुरुजी) हर कोच में योग के सीटिंग आसन करवा योग का संदेश यात्रियों को देगे। 
विज्ञापन


बता दें कि सिर्फ योग करवाने के लिए वे भोपाल से दिल्ली और उसी दिन दिल्ली से भोपाल तक यात्रा करेंगे। इंदौर, भोपाल, आगरा से भी यात्री योग यात्रा के लिए गुरुजी के साथ जुड़ेंगे। योग यात्रा में यात्रियों की अनुमति के साथ सीटिंग आसन, शिखर आसन, ग्रीवा संचालन सीटिंग सूर्य नमस्कार, भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम, पितृ प्राणायाम करवा हर आंगन योग का संदेश देंगे। 
विज्ञापन


विज्ञापन


विदित हो कि कृष्णा कांत मिश्रा कृष्णा गुरुजी पहले योग दिवस 21 जून 2015 से समाज के अलग-अलग वर्ग, देश विदेश में योग सेशन आयोजित करते आए हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें