फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेशः बच्चों को अश्लील वीडियो दिखाकर पिलाते हैं सिगरेट

Fri, 06 Feb 2015 04:40 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में कुछ परिजनों ने एसएएफ के जवानों पर बच्चों को अश्लील वीडियो बनाने के साथ जबरन सिगरेट पिलाने का आरोप लगाया है। इस बात की शिकायत कुछ बच्चों के परिजनों ने थाना कोतवाली में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस परिजनों के आरोपों की जांच कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एसएएफ के स्कूल में पढ़ने वाले छिंदवाड़ा मोहननगर के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी है कि एसएएफ के जवान बच्चों को गंदे अश्लील वीडियो दिखाते हैं यही नहीं परिजनों का यह भी आरोप है कि वीडियो दिखाने के बाद बच्चों को जबरन सिगरेट पिलाई जाती है। जो बच्चा इसका विरोध करता है उसे डरा धमका कर सिगरेट से जलाने का भी प्रयास किया जाता है। थाना कोतवाली पुलिस परिजनों की शिकायत पर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें