फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश:जयंती एक्सप्रेस पर पथराव, कई घायल

Thu, 05 Feb 2015 04:09 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्यप्रदेश के होशंगाबाद स्टेशन के समीप जयंती जनता एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदमाशों ने अचानक पथराव कर दिया। पथराव में कई लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। घटना की सूचना पर रेलवे प्रशासन और पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस घटना के आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक गुरूवार दोपहर होशंगाबाद के नजदीक जयंती एक्सप्रेस पर कुछ अज्ञात बदामाशों ने ताबड़तोड़ पथराव कर दिया। अचानक हुए इस पथराव में कई यात्री और अन्य लोग घायल हो गए। पथराव की वजह से यहां कई ट्रेनें लेट हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा रेलवे प्रशासन और पुलिस की मदद से घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया। फिलहाल ट्रेन को रोक दिया गया है। गंभीर रुप से घायल लोगों को उपचार के लिए पास के नर्मदा हॉस्पिटल भेजा गया है। घटना के आरोपियों और पथराव की वजह का पुलिस और जीआरपी पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें