उपद्रवियों ने गाड़ियों में भी आग लगा दी।
- फोटो : सोशल मीडिया
एडीएम एस.एस. मुजालदा ने बताया कि रामनवमी के जुलूस के दौरान दो पक्षों में पथराव हो गया और आगजनी हुई है। शांति कायम करने के लिए शहर के कुछ चिन्हित इलाकों में कर्फ्यू लगाया है। इधर विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि बुलडोजर मामा के राज में इतनी हिमाकत एक-एक पत्थर का हिसाब होगा। आगजनी की वसूली भी होगा। अब सोचो कितने पंचर जोड़ने पड़ेंगे।
बता दें इससे पहले राजस्थान के करौली में भी जुलूस के अल्पसंख्यक इलाके से निकलते समय छतों से पथराव कर दिया गया था। इसके बाद लोगों ने लाठी-डंडे से हमला कर दिया था। असामाजिक तत्वों ने घरों और दुकानों में भी आगजनी कर दी थी।
सेंधवा में उपद्रव के बाद पुलिस बल तैनात किया गया।
- फोटो : सोशल मीडिया