फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: शादी न होने से नाराजगी युवक ने पिता को मारने का किया प्रयास, खुद को भी किया लहूलुहान

Thu, 25 Jan 2024 10:43 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा

सार

शादी नहीं होने से परेशान युवक ने पिता पर हमला कर दिया। उन पर लोहा काटने वाली मशीन चलाने की कोशिश की। पिता जैसे-तैसे भागा तो युवक ने खुद पर हमला कर लिया। बाद में पुलिस ने लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मैहर में शादी न होने से नाराज नशे के आदी युवक ने पिता पर हमला कर दिया। जब पिता हमले से बच गया तो खुद पर ग्राइंडर मशीन चला दी। उसे घायल अवस्था में पुलिस ने मैहर अस्पताल पहुंचाया है।
विज्ञापन


मामला मैहर के ग्राम नादन देहात थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाले राजेश नामक युवक ने शादी न होने के चलते आक्रोश में आकर लोहा काटने वाली ग्राइंडर मशीन से पिता पर हमला कर दिया। किसी तरह पिता वहां से जान बचाकर भाग निकला और उसके बाद नशे मे धुत युवक ने खुद को भी काट लिया। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सुचना के बाद मौके पर पहुंची देहात पुलिस ने घायल अवस्था में पिता पुत्र को मैहर अस्पताल पहुंचाया, जहां दोनों घायलों का उपचार जारी है। पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला है कि युवक शादी न होने के चलते नाराज था। इस वजह से आज उसने आक्रोश में आकर घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें