फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewa: अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ ही रीवा में शुरू हुई मां बीहर की आरती, दीपों से जगमगाया पचमठा धाम

Tue, 23 Jan 2024 08:52 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

अयोध्या में श्रीराम भगवान के स्वरूप स्थापना के अवसर पर रीवा पचमठा धाम में 21 हजार दीपमालाओं का प्रज्ज्वलन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा।
विज्ञापन
पचमठा धाम मां बीहर की आरते करते पुजारी। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में श्रीराम भगवान के स्वरूप स्थापना के अवसर पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इसी क्रम में पचमठा धाम में 21 हजार दीपमालाओं का प्रज्ज्वलन हुआ। साथ ही मां बीहर की आरती की शुरुआत भी हुई। इस अवसर पर आकर्षक लाइटिंग के साथ आतिशबाजी भी की गई। इससे पूर्व श्री राम दरबार समिति द्वारा सामूहिक सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा हुई और रीवा में मां बीहर की आरती की शुरुआत हुई। 

उन्होंने कहा कि हमारे सनातन धर्म में ऋषियों मुनियों तथा भगवान का आशीर्वाद सर्वोपरि है, हमारा देश इन्हीं परंपराओं का निर्वहन करते हुए विश्व गुरु बनाने की ओर अग्रसर है और हम विश्व गुरु बनेंगे। उन्होंने श्री राम दरबार समिति को साधुवाद दिया, जिनके प्रयासों से रीवा राम मय हो रहा है और सुंदरकांड का लगातार पाठ समिति द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर सांसद जनार्दन मिश्र ने उपस्थित जनों को भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा की बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत अपनी सनातनी पहचान को बनाए रखने में सफल हो रहा है। इस दौरान राम सेवा समिति द्वारा अतिथियों का श्री राम दरबार की प्रतिकृति से सम्मानित किया गया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर विधायक मनगवां नरेंद्र प्रजापति, पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी, नगर निगम अध्यक्ष वेंकटेश पांडे सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जन तथा राम दरबार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें