फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: ऑपरेशन थिएटर में पालतू कुत्ते की मौत, नसबंदी करते समय गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप, परिजनों का हंगामा

Sat, 16 Sep 2023 07:51 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा

सार

रीवा जिले में एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां पर एक पालतू कुत्ते की नसबंदी के दौरान मौत हो गई। पालतू कुत्ते को आपरेशन थिएटर में ले जाया गया था और जब उसे बाहर लाया गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। उसके बाद परिजनों ने पशु चिकित्सकों पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाते हुए अस्पताल में हंगामा किया। हालांकि, वेटनरी अस्पताल के चिकित्सकों ने इन आरोपों को निराधार बताया है।
विज्ञापन
पालतू कुत्ते की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रीवा में एक कुत्ते के मालिक द्वारा पशु चिकित्सकों पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप लगाते हुए हंगामा करने का मामला सामने आया है। दरअसल, यह पूरा मामला रीवा के पशु चिकित्सालय का है। जहां पर शुक्रवार को एक पालतू कुत्ते को नसबंदी कराने के लिए लाया गया था, लेकिन जब उसे आपरेशन थिएटर से बाहर लाया गया तो उसकी मौत हो गई, जिसके बाद अस्पताल में हंगामे की स्थिति निर्मित हो गई और पशु चिकित्सकों पर लापरवाही पूर्वक इलाज करने का आरोप भी लगाया गया। 

विज्ञापन


कुत्ते के मालिक का कहना है कि उसे आपरेशन से पहले एक इंजेक्शन दिया गया था, जिसके बाद कुत्ते ने उल्टी की। उसके बावजूद भी उसे आपरेशन थिएटर के अंदर ले जाया गया और जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी मौत हो चुकी थी। 

इस मामले में चिकित्सकों ने अपनी सफाई देते हुए यहां तक कह डाला कि कुत्ते का हिमोग्लोबिन कम था और जब वो बाहर आया तो उसकी सांसे चल रही थी और उसे आक्सीजन लगाकर बचाने का प्रयास भी किया गया। डाक्टरों का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आएगी, उसके बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। हालांकि, अगर ऐसा कोई खतरा था तो डाक्टरों ने आपरेशन क्यों कर डाला यह एक बड़ा सवाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें