मध्य प्रदेश के रतलाम जिले में प्रेमी जोड़े को नंगा घुमाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने दोनों को पहले बेरहमी से पीटा, फिर नंगा करके गांव में घुमाया, वीडियो बनाया और वायरल भी किया। युवक को बंधक बना लिया। दूसरे दिन पुलिस ने जाकर युवक को मुक्त कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रावटी थाना क्षेत्र के मेघलाखली गांव की 23 वर्षीय शादीशुदा युवती अपने प्रेमी बहादुर के साथ 28 अक्टूबर को भाग गई थी। सोमवार को गांव वालों ने दोनों को मउड़ीपारा गांव से पकड़ा और उनके साथ मारपीट की।
महिला के ससुरालवालों को इस बात का पता चला तो वह दोनों को पकड़कर गांव लेकर गए। वहां दोनों के साथ जमकर मारपीट की गई और फिर कपड़े फाड़कर उन्हें नग्न घूमने के लिए मजबूर किया गया। इसके बाद दोनों को बंधक भी बना लिया।