मध्य प्रदेश की भोपाल सेंट्रल जेल से सिमी के 8 आतंकियों के भागने और उनके एनकाउंटर मामले की जांच हाईकोर्ट के रिटायर्ड जज एस के पांडे ने शुरू कर दी है। ये कमेटी तीन महीने के अंदर सरकार को अपनी जांच रिपोर्ट सौंपेगी।
Judicial Inquiry Commission formed under Rtd Judge SK Pandey to investigate Bhopal SIMI encounter. 3 months given to hand over report.
— ANI (@ANI_news) November 7, 2016
बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इस मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए थे। वहीं पहले इस मामले में एनआईए जांच की बात कही गई थी लेकिन बाद में सरकार इससे पीछे हट गई थी। गौरतलब है कि भोपाल की सेंट्रल जेल से दिवाली की रात सिमी के 8 आतंकी जेल के गार्ड रमाशंकर यादव का गला रेतकर भाग निकले थे।
अगले दिन भोपाल पुलिस ने एक एनकाउंटर में सिमी के सभी 8 आतंकियों को ढेर कर दिया था। एनकाउंटर के कुछ वीडियो सामने आने के बाद सियासी बवाल खड़ा हो गया था।