फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम: पिता और दो बेटों को मारकर कुएं में फेंका, सैलाना थाना क्षेत्र में तीन लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप

Mon, 08 Nov 2021 12:19 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

रतलाम जिले के ग्राम देवरूंडा में एक कुएं से तीन लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। बदमाशों ने 35 वर्षीय लक्ष्मण को उसके 13 और 8 साल के दो बेटों के साथ मारकर कुएं में फेंक दिया। 
विज्ञापन
कुएं से बाहर निकाली गई लाशें। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतलाम जिले के सैलाना थाना क्षेत्र के ग्राम देवरूंडा में एक कुएं से तीन लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति है। बदमाशों ने 35 वर्षीय लक्ष्मण को उसके 13 और 8 साल के दो बेटों के साथ मारकर कुएं में फेंक दिया। तीनों की मौत हो गई। सूचना मिलने पर एसपी गौरव तिवारी व वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पहुंचे। मामले की जांच की जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार हत्या का कारण जमीन विवाद होने का शक है। 35 वर्षीय किसान लक्ष्मण पुत्र मांगू भाभर निवासी ग्राम देवरूंड़ा रविवार सुबह खराब मोटर सुधारने खेत गया था। वहां उसने मोटर को कुएं से बाहर निकाल रखा था। शाम तक जब किसान और उसके बच्चों को ढूंढने के लिए परिजन सक्रिय हुए। कुएं के पास गए तो वहां मोटर और लक्ष्मण नहीं दिखे। शंका होने पर कुछ युवकों ने कुएं में उतरकर तलाशने की कोशिश की। वहां उन्हें तीनों के शव पानी की मोटर से बंधे दिखाई दिए। तीनों के शव बाहर निकाल लिए गए हैं। सूचना मिलने पर सैलाना थाना प्रभारी शिवमंगल सिंह सेंगर दल के साथ मौके पर पहुंचे। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। 

ट्रिपल मर्डर का दूसरा मामला
रतलाम में एक साल में ट्रिपल मर्डर का यह दूसरा मामला है। एक साल पहले रतलाम के जवान नगर मुक्तिधाम के पास एक परिवार के तीन लोगों की लूटपाट के इरादे से घुसे बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मुख्य आरोपी दिलीप देवल पुलिस मुठभेड़ में मारा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें