फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 साल की मासूम से रेप: जबलपुर में अपहरण के बाद दरिंदगी, पैसे देने के बहाने फुसलाकर ले गया था बच्ची को

Fri, 29 Oct 2021 12:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जबलपुर

सार

जबलपुर में 10 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को पैसे देने के बहाने आरोपी फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की। 
विज्ञापन
जबलपुर में 10 वर्षीय बच्ची के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जबलपुर में 10 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। बच्ची को पैसे देने के बहाने आरोपी फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया। वहां उसके साथ जबरदस्ती की। 
विज्ञापन


जबलपुर के बरेला पुलिस थाना क्षेत्र में 10 साल की मासूम से रेप का मामला सामने आया है। गांव का ही युवक भोला चौधरी उसे पैसे देने के बहाने बहला-फुसलाकर सुनसान इलाके में ले गया था। वहां उसने उसके साथ रेप किया। 

मामला 27 अक्टूबर का है। मासूम रात नौ बजे खाना खाकर बाहर खेलने गई थी। कुछ देर बाद नहीं लौटी तो खोजबीन शुरू हुई। गांव के लोग भी उसकी तलाश में जुट गए। जब काफी देर तक बच्ची का नामोनिशान नहीं मिला तो उसका पिता थाने जाने की तैयारी में था। रास्ते में ही था तो पता चला कि बच्ची घर लौट आई है। बच्ची की हालत बहुत खराब थी। कपड़े खून से लथपथ थे।
विज्ञापन


मासूम ने बताया कि वह खेरमाई मंदिर के पास खेल रही थी तो भोला चौधरी वहां आया। उसने  पैसे देने के बहाने अपने साथ गौर नदी के किनारे गौर पुल के पास ले गया। वहां सुनसान स्थान पर धमकी देकर उसके कपड़े उतारे। उसके साथ गंदी हरकत की। वह दर्द से चीखती रही, लेकिन भोला चौधरी मनमानी करता रहा। मनमानी करने के बाद उसे धमकी देकर भाग गया कि किसी को कुछ मत बताना। पीड़िता के बयान के आधार पर बरेला पुलिस ने अपहरण, रेप व पॉक्सो एक्ट का प्रकरण दर्ज कर जांच में लिया है।

मासूम की मां का 9 साल पहले हुआ था निधन
मासूम की मां का नौ साल पहले निधन हो गया था। उसके पिता की दूसरी शादी है। उसकी दूसरी मां को भी पहली शादी से तीन बेटियां हैं। केस 28 अक्टूबर को दर्ज किया गया। आरोपी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।  
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें