फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: अनियंत्रित होकर पलटा तेज रफ्तार वाहन, एक महिला की मौत, आठ लोग घायल

Tue, 14 May 2024 09:40 AM IST
राजगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई और 8 लोग घायल हैं। चार घायलों को गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है। 
विज्ञापन
हादसे में घायल भर्ती मरीजों का हालचाल जानते हुए दिग्विजय सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ जिले के खिलचीपुर मार्ग पर सोमवार की देर शाम छह बजे एक सड़क हादसा हो गया। मानता के कार्यक्रम से लौट रहे ग्रामीणों का तूफान वाहन खिलचीपुर मार्ग पर बाइक सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं आठ लोग घायल हैं जिनमें से चार का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। चार को गंभीर चोट आने के कारण भोपाल रेफर किया गया है। राजगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों से मुलाकात करने दिग्विजय सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक सोमवार को मधुसूदनगढ़ के समीप आने वाले गोविंदपुरा गांव के लगभग 10 ग्रामीण तूफान वाहन में सवार होकर खिलचीपुर में आयोजित किसी मानता के कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। देर शाम वहां से लौटने के दौरान खिलचीपुर और राजगढ़ के बीच यह हादसा हुआ, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि तूफान वाहन में सवार एक महिला कृष्णा बाई की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 8 घायलों में से धापू बाई, फूला बाई, अंकित और दीक्षा को प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रेफर किया गया है। मोदी पिता रघुवीर, गुलाब बाई, कुमैर सिंह और लक्ष्मण का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है। उक्त हादसे की सूचना राजगढ़ पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री व राजगढ़ लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह को भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने दी। इसके पश्चात वे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच पहुंचे और घायलों से हादसे की जानकारी लेते हुए उनके इलाज के संबंध में ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से भी बातचीत की। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें