फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narmadapuram: युवती से बात करने की आशंका में युवक की पिटाई, पीठ के निशान बयां कर रहे दहशतगर्दी की दास्तां

Tue, 14 May 2024 09:22 AM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, नर्मदापुरम

सार

युवती से बात करने की बात पर तीन युवकों ने एक युवक की बुरी तरह पिटाई कर दी। उसे आधे घंटे तक केबल से पीटते रहे। पीड़ित की पीठ पर मारपीट के गहरे निशान उभर आए। पुलिस ने तीन युवकों पर मामला दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
युवक की पीठ पर उभरे निशान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में एक युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। युवती से बातचीत करने के शक में तीन युवकों ने युवक को पहले बंदी बनाया फिर मारपीट की। घटना का वीडियो बना लिया। युवक की पीठ पर मारपीट के निशान उभर आए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक आदर्श नगर में रहने वाला युवक अजय कहार मजदूरी करता है। वह आदर्श नगर से सतरस्ते जा रहा था। सांई नाथ एसटीडी के पास पहले उसके मोहल्ले में रहने वाले सूरज कुमार, शिवा भंडारी और सौरभ उसे मिल गए। उन्होंने लड़की से बात करने को लेकर विवाद किया। फिर उसे जबरदस्ती पकड़कर आनंदनगर के पास सुनसान जगह में ले गए, जहां केबल से बुरी तरह पीटा। आधे घंट तक उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने मारपीट का वीडियो बना लिया और पीड़ित को धमकाया कि अगर किसी से घटना का जिक्र किया तो वीडियो वायरल कर देंगे। जैसे-तैसे युवक घर पहुंचा और परिजनों को पूरी बात बताई। बाद में उन्होंने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार हैं। 

पीठ पर निशान देख चौंके घरवाले
मारपीट के बाद पीड़ित जब घर पहुंचा और घटना की जानकारी दी। उसने शर्ट उतारकर जैसे ही पीठ घरवालों को बताई, वे भी चौंक गए। पीठ पर मारपीट के निशान उभर आए थे। पीठ पूरी लाल हो चुकी थी। एसडीओपी पराग सैनी ने बताया कि फरियादी अजय कहार की रिपोर्ट पर उसके बताए आरोपी सूरज कुमार, शिवा भंडारी और सौरभ के खिलाफ मारपीट करने का मामला दर्ज हुआ है। आरोपी अभी गिरफ्तार नहीं हुए है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें