फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh: प्रदीप मिश्रा बोले- भारत पहले से ही हिन्दू राष्ट्र है और रहेगा, अलग से बनाकर हम क्या करेंगे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजगढ़ Updated Thu, 24 Aug 2023 11:43 AM IST

मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में 19 अगस्त से शिवमहापुराण कथा सुना रहे पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा के अंतिम दिन यानी की 23 अगस्त को कथा के समय में परिवर्तन किया गया था, जिसका समय सुबह 9 बजे से 12 बजे तक के लिए निर्धारित किया गया था। कथा में शामिल होने के लिए राजगढ़ सहित प्रदेश के अन्य जिलों से शामिल होने के लिए श्रद्धालु देर रात से ही डेरा जमाए हुए थे। वहीं, बुधवार को सुबह से ही पंडित प्रदीप मिश्रा की कथा में शामिल होने के लिए भक्तों की भीड़ कथा स्थल पर रवाना होती हुई नजर आई और कथा के अंतिम दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

पिछले चार दिनों से आयोजित की जा रही शिवमहापुराण कथा में प्रतिदिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे थे।  बुधवार को कथा के अंतिम दिन भक्तों ने  पिछले चार दिनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बुधवार को कथा स्थल महाकुंभ का अनुभव करा रहा था। सड़क पर निकलने के लिए जगह नहीं थी। ब्यावरा से राजगढ़ व राजगढ़ से ब्यावरा जाने वाले वाहनों के मार्गों को भी परिवर्तित किया गया था। मीडिया से चर्चा के दौरान पंडित प्रदीप कुमार मिश्रा ने भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाये जाने वाले सवाल पर बढ़े ही सरल शब्दों में जवाब देते हुए कहा कि,भारत पूर्व से ही हिन्दू राष्ट्र था, है और रहेगा, अलग से हिन्दुराष्ट्र बनाकर हम क्या करेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
MORE
एप में पढ़ें