फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: मास्क पर महाकाल लिखी बाइक से गांजा बेचने आए तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा,अब खाएंगे जेल की हवा

Fri, 08 Mar 2024 11:11 PM IST
राजगढ़ ब्यूरो अमर उजाला, न्यूज डेस्क, राजगढ़

सार

राजगढ़ जिले की लीमा चौहान थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को 4 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है और आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
नशे की तस्करी में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजगढ़ में नशे की तस्करी करते तीन लोगों को पकड़ा गया है। उनके कब्जे से चार किलो गांजा जब्त किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 
विज्ञापन


बता दें कि लीमा चौहान थाना प्रभारी अनिल राहोरिया और उनकी टीम ने थाना क्षेत्र में अवैध रूप से गांजा बेचने वालो के विरुद्ध कार्रवाई को अंजाम देते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक एसपी धर्मराज मीणा के दिशा निर्देशन में राजगढ़ जिले की पुलिस अवैध रूप से मादक पदार्थों का परिवहन करने वालो के विरुद्ध लगातार कार्रवाई को अंजाम दे रही है। गुरुवार को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक बगैर नंबर की ग्रे रंग की होंडा शाइन बाइक जिसके मास्क पर महाकाल लिखा है और उस पर तीन व्यक्ति बैठे हुए हैं। वे अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर ग्राम पंचायत के सामने मेन रोड ग्राम पांदा देने आए हैं।
विज्ञापन


सूचना पर मौके पर रवाना हुई पुलिस टीम ने संडावता तरफ से आ रहे उक्त बाइक सवारों को घेराबंदी कर पकड़ने का प्रयास किया जो पुलिस को अपनी ओर आता देख भागने लगे। इन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। इनमें आरोपी रवि उर्फ अमित पिता बालकिशन सोनी, हर्षवर्धन पिता शिवनारायण यादव और अजय पिता जगदीश पुष्पद का नाम शामिल है। इनके कब्जे से चार किलो गांजा जब्त किया गया। इसकी अनुमानित कीमत 60000 रुपये आंकी जा रही है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें