फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajgarh News: जिला अस्पताल में मरीज की ड्रिप निकालने के लिए परिजन खटखटाते रहे दरवाजा, अंदर सोती रही नर्स

Sat, 07 Oct 2023 07:38 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर

सार

राजगढ़ के जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं की बदहाली को बयां करता एक वीडियो सामने आने के बाद हंगामा मचा हुआ है। रात को ड्रिप बदलवाने के लिए परिजन दरवाजा खटखटाते रहे और नर्स अंदर सो रही। 
विज्ञापन
राजगढ़ जिला अस्पताल में नर्सिंग स्टाफ का दरवाजा खटखटाते मरीज के परिजन। - फोटो : Amar Ujala Digital
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मध्य प्रदेश में बदहाल चिकित्सा व्यवस्था को बयां करता एक वीडियो सामने आया है। राजगढ़ के जिला अस्पताल में परिजन दरवाजा खटखटाते रहे और नर्स अंदर सोती रही। जब उन्हें जगाया तो नर्सिंग स्टाफ वीडियो बनाने वाले पर ही भड़क गया। पुलिस को बुलाने तक की धमकी दे दी। मामला शनिवार तड़के का है।

विज्ञापन

 
जिला अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन ड्रिप बदलवाने के लिए नर्सिंग स्टाफ का दरवाजा खटखटाते नजर आ रहे हैं। उस समय नर्सिंग स्टाफ सोया हुआ था। इस घटनाक्रम को कैमरे में कैद करने की कोशिश की गई तो स्टाफ भड़क गया। कैमरा नीचे करने को कहा गया। ऐसा न करने पर पुलिस को बुलाने की धमकी तक दे डाली।

वायरल वीडियो को लेकर जिला अस्पताल के सिविल सर्जन नितिन पटेल का कहना है कि उस समय एक नर्स तो जाग रही थी। उसने मरीज़ के परिजनों से बात नहीं की। हम इस मामले के CCTV फुटेज दिखवा रहे हैं। उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं। उनका जवाब आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें