फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: न्याय के लिए मुस्लिम महिलाओं ने CM हाउस के सामने किया प्रदर्शन, लगाई इंसाफ की गुहार, जानें पूरा मामला

Wed, 04 Oct 2023 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल

सार

राजगढ़ जिले से आईं कुछ महिलाओं ने बुधवार को सीएम हाउस के सामने प्रदर्शन किया। ये महिलाएं हाथों में तख्तियां लिए हुईं थीं। इनका आरोप है कि राजगढ़ जेल में बंद अनीश की जेल में हत्या की गई है।
विज्ञापन
मृतक कैदी अनीश खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पति की मौत के बाद इंसाफ के लिए एक महिला राजगढ़ से न्याय की गुहार लगाते हुए भोपाल सीएम हाउस पहुंची। उसके साथ कुछ अन्य महिलाएं भी मौजूद थीं। ये सभी हाथ में तख्तियां लिए हुए थीं। इन्होंने यहां सीएम हाउस के सामने सांकेतिक प्रदर्शन कर न्याय की मांग की। बाद में महिलाओं को पुलिस ने समझा कर यहां से रवाना कर दिया। महिला का कहना था कि जेल में उसके पति की हत्या की गई है। लेकिन उसकी सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसे में आज उन्होंने भोपाल पहुंच कर न्याय की मांग की है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि एनडीपीएस एक्ट के आरोप के चलते महिला का पति 40 वर्षीय अनीश खान राजगढ़ जेल में बंद था, जिसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। इसके बाद परिजनों ने जिला जेल के बाहर जमकर हंगामा किया था। उसके परिजनों ने राजगढ़ जिला जेल प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे।

उनका कहना था कि कैदी के बीमार होने के बाद भी उसे समय पर अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया। जब भर्ती कराया गया, तब तक बहुत देर हो गई और कैदी की मौत हो गई। साथ ही उन्होंने ये आरोप भी लगाया कि अनीश से मिलने के नाम पर हर बार जेल प्रशासन की ओर से पैसे की मांग की जाती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें