फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायसेन: डिवाइडर से टकराई कार, 5 बार पलटी खाने के बाद 5 फीट ऊपर उछली, पहले भी कई वाहन हो चुके हैं हादसे का शिकार

Mon, 25 Apr 2022 03:54 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायसेन

सार

रायसेन फोरलेन रोड पर बने डिवाइडरों से वाहन चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। रविवार को एक कार डिवाइडर से टकराने के बाद 5 बार पलटी और फिर 5 फीट ऊपर उछलकर गिर पड़ी। हादसे में कार में सवार 5 लोगों को गंभीर चोटे आई हैं।
विज्ञापन
डिवाइडर से टकराने के बाद कार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायसेन में फोरलेन रोड में बने डिवाइडर्स से वाहन चालक आये दिन हादसों का शिकार हो रहे हैं। रविवार रात को भी सागर रोड स्थित खरगावली पर बेगमगंज से रायसेन की और जा रहा कार चालक डिवाइडर से टकराकर हादसे का शिकार हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार 5 बार पलटने के बाद  5 फीट ऊपर उछल गई। पूरी घटना सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हादसे में कार में सवार पांच लोगों को चोटें आई हैं। घटना के दौरान मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों ने घायलों को कार से निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


स्थानीय निवासियों का कहना है कि जब से डिवाइडर बने हैं तब से अब तक करीब 44 वाहन डिवाइडर से टकरा चुके हैं। शहर में फोरलेन रोड निर्माण कराया गया था। सागर रोड स्थित खरगावली पर चौड़ाई ज्यादा होने के कारण सागर से जो वाहन आते हैं। उस रोड की लंबाई सीमित है और वाहन चालकों को अंदाजा नहीं लगता कि सामने रोड चौड़ा है और डिवाइडर भी है इसी दौरान वाहन चालक सीधे आकर इस डिवाइडर में भिड़ जाते हैं। वहीं, रोड पर ठेकेदार की लापरवाही के चलते अब तक कोई बोर्ड लगाया गया है।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें