फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rail Accident Conspiracy: सतना स्टेशन भी बन जाता बालासोर, बाल-बाल बची 120 की रफ्तार में दौड़ रही एक्सप्रेस

Tue, 20 Jun 2023 07:41 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

Rail Accident Conspiracy: मध्यप्रदेश के सतना जिले में बड़ी रेल दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई। गनीमत रही की ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों को बचा लिया गया। मामला मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के उचेहरा के नजदीक पिपरीकला से कुंदहरी के बीच का है, यहां से महाकौशल एक्सप्रेस गुजर रही थी।
 
विज्ञापन
सतना स्टेशन भी बन जाता बालासोर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना में बड़ी रेल दुर्घटना को अंजाम देने की साजिश रची गई। हालांकि, ड्राइवर की सूझबूझ से यात्रियों को बचा लिया गया। मामला मुंबई-हावड़ा रेलमार्ग के उचेहरा के नजदीक पिपरीकला से कुंदहरी के बीच का है। सोमवार रात महाकौशल एक्सप्रेस से कुछ टकराया, जिसके बाद ड्राइवर ने गाड़ी रोकी तो 37 कंक्रीट स्लीपर अनलॉक मिले। पटरियों से 158 चाबियां निकाल दी गईं थी। सूचना तत्काल कंट्रोल रूम को देकर ट्रेम को आगे बढ़ाया गया और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मुंबई-हावड़ा रेल ट्रैक पर सतना उचेहरा स्टेशन के बीच करीब एक किलोमीटर तक पटरियों के स्लीपर से चाबियां निकाल पटरियों से छेड़छाड़ की गई। इस दौड़ना अगर तेज रफ्तार ट्रेन गुजरती तो निश्चित तौर पर बड़ा ट्रेन हादसा हो जाता। हावडा-मुंबई रेलवे ट्रैक बहुत बिजी होने के कारण इस ट्रैक पर दिन-रात मेल और सुपरफास्ट ट्रेनों की आवाजाही होती रहती है।

घटना 18 जून 2023 की रात 11 बजे की है। जबलपुर से दिल्ली जाने वाली महाकौशल एक्सप्रेस के ड्राइवर के इंजन से कुछ सायकल टकराई, तब जाकर उसने ट्रेन रोक कर जांच की, तब जाकर इस साजिश या चोरी का खुलासा हुआ। उचेहरा रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक से लगभग 150 चाबियां पटरियों से गायब थी। उचेहरा स्टेशन मास्टर को सूचना दी, मौके पर जाकर देखा गया तो लगभग एक किलोमीटर की चाबियां निकली हुई थीं। आसपास तलाश करने पर एक बोरी में चाबियां भरी पड़ी मिली। मौके पर दो सायकल और हतौड़ा भी मिला। इसके बाद अज्ञात आरोपियों के खिलाफ उचेहरा थाने में मामला दर्ज कराया गया।
विज्ञापन


घटना की जानकारी मिलने पर आरपीएफ के आईजी प्रदीप गुप्ता अपनी टीम और सतना एसपी आशुतोष गुप्ता घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों को पकड़ने के लिए आरपीएफ के चार इंस्पेक्टर की टीम बनाई गई है। इसमें दो दर्जन से भी ज्यादा जवान शामिल हैं। वरिष्ठ खंड अभियंता वरुण शुक्ला की शिकायत पर उचेहरा थाने में रेलवे एक्ट-1989 की धारा-150 के तहत अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मामले में साइबर सेल को भी सक्रिय किया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें