छतरपुर में सोमवार को पुलिस लाइन में तैयार किए गए अस्पताल का शुभारंभ किया गया। 20 बिस्तर वाले इस अस्पताल में आधुनिक सुविधाएं जुटाई गई हैं।
पुलिस विभाग के शासकीय सेवक कोरोना से संक्रमित होते हैं तो उनका इलाज इस अस्पताल में किया जाने का प्रबंध किया गया है एवं कोरोना से संक्रमित पुलिस स्टाफ आइसोलेशन के दौरान अस्पताल में रह सकेंगे। अस्पताल में आवश्यक चिकित्सीय उपकरण की व्यवस्था केपी चौरसिया फाउंडेशन की मदद से की गई है। यह अस्पताल कोरोना संक्रमण के बाद भी लगातार अपनी सेवायें जारी रखेगा, जिसमें पैथोलॉजी लैब एवं अन्य सुविधाओं का विस्तार की भी योजना है।
अस्पताल का शुभारंभ 17 जनवरी को पुलिस महानिरीक्षक अनिल शर्मा ने किया। उद्घाटन के दौरान पुलिस उपमहानिरीक्षक विवेक राज सिंह, कलेक्टर संदीप जी आर, पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विक्रम सिंह, डीएसपी अजाक शशांक जैन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी विजय पथोरिया, रक्षित निरीक्षक कैलाश पटेल, के पी फाउंडेशन के राजू शर्मा, भंवर सिंह राठौर अन्य पदाधिकारी एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।
इस अस्पताल में 10 फोल्डिंग हॉस्पिटल बेड विद रेलिंग, 10 बेड साइड ट्रॉली, 10 फूड टेबल, 10 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, 5 व्हील चेयर, ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स ऑक्सीमीटर, नेबुलाइजर, थर्मामीटर, एयर सप्लीमेंट, पॉट चेयर, बीपी अपरचर, यूरिन पॉट, आईवी रॉड, मास्क एवं सैनिटाइजर, पीवीपी किट की व्यवस्था की गई है। अस्पताल में पुलिस विभाग के शासकीय सेवकों के लिए मुफ्त सेवा दी जाएगी।