मध्य प्रदेश के गुना जिले के आरोन में तीन पुलिसकर्मियों के हत्याकांड में शामिल चारों शिकारियों को पुलिस ने मार गिराया है। शनिवार रात पुलिस टीम ने शिकारियों पर कार्रवाई करते हुए तीसरे और चौथे आरोपी को भी ढेर कर दिया। वहीं इससे पहले पुलिस ने मुठभेड़ के मुख्य आरोपी शहजाद को मार गिराया था, वहीं, शिकारी नौशाद शनिवार को ही मुठभेड़ में मारा गया था। शनिवार देर रात पुलिस मुठभेड़ में शामिल चारों आरोपियों को मारे जाने की खबर है, हालांकि फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मध्य प्रदेश बीजेपी के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा और भाजपा प्रवक्ता हितेश बाजपेयी ने ट्वीट कर चारों आरोपियों के मारे जाने की बात कही है। भाजपा महामंत्री हितानंद शर्मा ने अपने ट्वीट में लिखा 'हिसाब बराबर' वहीं, इसके बाद भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने अपने ट्वीट में लिखा 'चौथा भी गया!'।
पिता शिकार करने मना किया था
पुलिस मुठभेड़ में मारे गए नौशाद और शहजाद के पिता ने अपने दोनों बेटों को काले हिरण का शिकार न करने के लिए समझाया था, लेकिन शादी में काले हिरण का गोश्त मेहमानों को परोसने की सनक के चलते दोनों बेटे नहीं माने और शिकार के लिए जंगल चले गए। शिकार की बात को लेकर शिकारी नौशाद और शहजाद की अपने पिता से बहस भी हुई थी, पिता ने बेटों को समझाते हुए कहा था कि शादी में मुर्गे की दावत दे देंगे शिकार मत करो।