पुलिस ने कुछ जुआरियों को पकड़ लिया है।
- फोटो : Social Media
छतरपुर जिले में जुआ पकड़ने का लाइव वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में पुलिस जुआरियों को पकड़ने दबे पांव जाते दिख रही है। जिसका वीडियो वायरल हुआ है। जानकारी के मुताबिक मामला लवकुश नगर थाना क्षेत्र का है जहां थाना पुलिस को जुए के फड़ की सूचना मिलने पुलिस टीम पहुँची और जुआरियों को धर दबोचा।
पुलिस का वीडियो वॉयरल
इस मामले के लाइव वीडियो भी सामने आया हैं, जहां पुलिस शिकारी अंदाज में दबे पांव पहुंची। इसका जुआरियों को पता नहीं चला और वह जब जुआरियों के बहुत करीब पहुंच गई तब कहीं जाकर जुआरियों को पता चल सका जिससे हड़कंप मच गया और जुआरी यहां वहां भागने लगे जिसमें से पुलिस ने कुछ जुआरियों को पकड़ लिया है।
तीन जुआरी पकड़े गए, बाकी भाग गये
मामले में लवकुशनगर थाना प्रभारी कमलेश साहू ने बताया कि उक्त जुआ पकड़ने गई पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सतेंद्र, उपनिरीक्षक नरेंद्र, आरक्षक- रमाकांत, अवनीश, माताबदल और पुलिस टीम थी। उक्त छापामारी में तीन जुआ के आरोपी दिलीप, अर्जुन और विकाश नाम के लोग पकड़े गए थे, बाकी भागने में सफल हो गए हैं। पकड़े गये इन तीनों पर 13-जुआ एक्ट की धारा के तहत कार्रवाई करते हुए थाने से जमानत दे दी गई है।