फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: पुलिस सतना की और कमांड होगी रीवा से, एडिशनल एसपी सोनकर को सौंपा है प्रभार

Sat, 10 Jun 2023 05:44 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सतना

सार

सतना एसपी रविवार से छुट्टी पर जा रहे हैं। इस दौरान सतना की पुलिस की कमान रीवा के एडिशनल एसपी के हाथों में होगी। यानी सतना पुलिस को रीवा से संचालित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
सतना एसपी आशुतोष और रीवा एएसपी अनिल सोनकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सतना पुलिस अगले सात दिन तक रीवा से कंट्रोल और कमांड होगी। सतना पुलिस पर नियंत्रण रखने की जिम्मेदारी अगले एक सप्ताह रीवा के एडिशनल एसपी के पास रहेगी। इस संबंध में आधिकारिक तौर पर आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।

विज्ञापन


अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक रीवा जोन केपी व्यंकटेश्वर राव ने आदेश जारी कर सतना जिले के एसपी का प्रभार रीवा के एडिशनल एसपी अनिल सोनकर को सौंपा है। सतना पुलिस 11 जून से 17 जून तक एडिशनल एसपी सोनकर के हवाले रहेगी। इस अवधि में सतना पुलिस से संबंधित कंट्रोल एंड कमांड की जिम्मेदारी वही संभालेंगे।

दरअसल, सतना के पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता 11 से 17 जून तक अवकाश पर रहेंगे। उन्होंने 11 और 17 जून को सरकारी अवकाश होने के कारण मुख्यालय छोड़ने की अनुमति ली है। 12 से 16 जून तक का अवकाश भी लिया है। पूरे सात दिन एसपी आशुतोष गुप्ता सतना में नहीं रहेंगे। इस दौरान व्यवस्था के लिहाज से एडीजी रीवा रेंज ने सतना एसपी का प्रभार रीवा के एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनकर को सौंपा है। इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
विज्ञापन


पिछले कई महीनों से सतना में एडिशनल एसपी की कुर्सी खाली है। सतना में पदस्थ रहे एडिशनल एसपी सुरेंद्र कुमार जैन के तबादले के बाद से अब तक सतना में किसी की पदस्थापना नहीं हो सकी है। सतना में एडिशनल एसपी की पोस्टिंग में यहां के नेताओं की पसंद का रोड़ा अटका हुआ है। उनकी पसंद के हिसाब से अफसर नजर में नहीं आ पा रहे। इस वजह से कुछ महीनों से सतना के एडिशनल एसपी की कुर्सी खाली पड़ी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें