फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gwalior: दो युवकों ने युवती से किया दुष्कर्म, बेहोशी की हालत में जंगल में छोड़कर भागे, मामला दर्ज

Sat, 10 Jun 2023 05:40 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर

सार

पीड़िता ने बताया कि घर छोड़ने की बात पर परिचित महिला के कहने पर आरोपियों कार में बैठी थी युवती। घर के बजाय जंगल ले जाकर युवकों ने वारदात को दिया अंजाम।
विज्ञापन
अगवा कर युवती से रेप (प्रतीकात्मक तस्वीर)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहना थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि इस युवती को दो आरोपी अपहरण करके ले गए और उसके बाद जंगल में उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित युवती घंटों बाद अपने घर पहुंची और परिजनों को पूरी वारदात बताई। उसके बाद पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


बता दें कि पीड़ित युवती अपनी परिचित महिला के घर गई थी। वहां पर पहले से ही दो युवक मौजूद थे। थोड़ी देर महिला से बातचीत करने के बाद युवती ने जब घर जाने के लिए कहा तो दोनों युवकों ने कहा कि हम घर छोड़ देते हैं। पीड़ित युवती इन दोनों युवकों को जानती नहीं थी, लेकिन जब महिला ने कहा कि कोई दिक्कत नहीं है। वह उसी तरफ जा रहे हैं इसलिए वह तुम्हें वहां पर छोड़ देंगे। इसके बाद युवती दोनों युवकों के साथ कार में बैठ गई। दोनों आरोपियों ने बीच रास्ते से जंगल की तरफ ले जाने लगे। युवती ने उनसे पूछा रास्ता यह नहीं है तो युवकों ने कहा कि पहला रास्ता खराब है। युवती को कुछ सही नहीं लगा तो उसने विरोध किया। इतने में पीछे बैठे युवक ने उसके मारपीट शुरू कर दी।

आरोपी उसको जंगल में ले गए और उसके साथ हैवानियत की। इस दौरान युवती बेहोश हो गई और आरोपी युवती को बेहोश अवस्था में छोड़कर मौके से फरार हो गए। कुछ देर बाद युवती को होश आया और वह अपने घर पहुंची। इस पूरी घटना के बारे में परिजनों को बताया। पीड़ित युवती को लेकर थाने में पहुंचे, जहां पर पुलिस को इस मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल करवाने के लिए जिला अस्पताल भेजा और दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें