हाल ही में कुछ बदमाशों ने एक रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारी की चाकू मारकर हत्या कर दी थी। हत्या के आरोप में पुलिस ने आरोपियों को रिमांड पर लिया और उनसे पूछताछ की। रिमांड पर पुलिस चाहती थी, क्या इनका अन्य घटनाओं में हाथ रहा है और इनका गिरोह कितना बड़ा है इसमें कौन-कौन शामिल है।
पुलिस की मानें तो आरोपी खाना खाने जा रहे थे, इसी दौरान उन्होंने वारदात को अंजाम दिया। लूट के इरादे से हुई इस घटना में व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस को आरोपियों ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि छोटे से चाकू से मौत हो जाएगी।
जोया निकली किन्नर
पुलिस के हाथ इस सब में मुख्य किरदार जोया लगी है, जब घटना के वक्त आरोपी व्यक्ति के साथ लूटपाट कर रहे थे तो वे जोर जोर से जोया जोया का नाम ले रहे थे, इस पर पुलिस ने करीब 200 जोया नाम की लोगों से पूछताछ की इसके बाद जोया को गिरफ्तार किया हालांकि वह पहले किन्नर थी, लिंग परिवर्तन के बाद वह युवती बन गई और शाहिद नाम के गुंडे से शादी कर ली।
बता दें कि इंदौर के लसुडिया थाना क्षेत्र में सत्यसाईं चौराहे के पास रियल स्टेट कंपनी के कर्मचारी देवांशु मिश्रा की रोड पर ही हत्या हुई थी। सरेराह बदमाशों ने देवांश को कई चाकू मारे थे। घटना के वक्त देवांश का दोस्त सतीश भी साथ था। दोनों पार्टी करके लौट रहे थे। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थे, इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया।
खाना खाने के लिए निकले थे हत्या कर दी
एडिशनल एसपी राजेश रघुवंशी ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर लेकर कड़ी पूछताछ की जा रही है। अब तक आरोपियों ने बताया कि वे नशा करके इधर-उधर घूम रहे थे और खाना खाने के लिए ढाबा जैसी कोई जगह तलाश रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि देवांश और सतीश को एक्टिवा से जा रहे हैं, उनको देख रूक गए और चेन लूटी। देवांश के विरोध करने पर जोया के साथी ने चाकू मार दिया और उसकी हत्या कर दी।